Video : मानव अंग मामला का राजफाश : पति ने पहले जलाया, फिर चाकू से काट डाले अंग
दीपावली के दिन से लगातार शहर में जगह-जगह मानव अंग मिलने का आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह राजफाश कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने वाले शहर के सक्कापाड़ी मोहल्ला निवासी योगेश ऊर्फ चूचू को पुलिस ने हिसार से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है।