26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम
Play video

पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

शहर के धोबी गट्टा क्षेत्र में पेयजल किल्लत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 25 Feb 2023, 1:48 AM IST

अलवर . शहर के धोबी गट्टा क्षेत्र में काफी लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लेकिन संंबंधित विभाग की ओर से समस्या के निराकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को जेल सर्किल पर जाम लगा दिया। इस दौरान यातायात बाधित होने से सड$क पर गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रही महिलाओं की समस्या सुनी। बाद में महिलाओं से समझाइश कर जाम को खुलवाया। इस बीच महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। जिसके चलते उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या के बारे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन लेकिन पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ।