31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर नगर
भाजपा कार्यकर्ता के घर बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारियों की भाजपाइयों से हुई नोकझोंक
Play video

भाजपा कार्यकर्ता के घर बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारियों की भाजपाइयों से हुई नोकझोंक

बिजली चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के घर पर चेकिंग करने को लेकर बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी नजमुल हुदा, अवर अभियंता रवि शंकर निषाद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 30 Jul 2019, 11:06 PM IST

अम्बेडकर नगर. बिजली चेकिंग अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के घर पर चेकिंग करने को लेकर बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी नजमुल हुदा, अवर अभियंता रवि शंकर निषाद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई। नोकझोंक का दायरा इतना बढ़ता गया कि चेंकिंग करने गए बिजली विभाग के अधिकारियों को बिना किसी कार्यवाही के बैरंग वापस लौटना पड़ा। उधर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से चेकिंग के नाम पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही किये जाने के साथ साथ शासन द्वारा निर्धारित किये गए बिजली के शेड्यूल के अनुसार विद्युत सप्लाई न दिए जाने का आरोप लगाया गया।
मामला जिले के टांडा कस्बे के है, जहां इन दिनों बिजली चेकिंग अभियान जोरों पर चल रहा है और आयेदिन बिजली विभाग की तरफ से चेकिंग के दौरान मीटर की चेंजिंग, बकाये के आधार पर कनेक्शन को काटना आदि किया जा रहा है। इस कार्यवाही में सबसे बड़ी भूमिका टांडा विद्युत सब स्टेशन पर तैनात उप खंड अधिकारी की बताई जा रही है। गाठ एक पखवाड़े में एसडीओ द्वारा दर्जनों ऐसे लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, जो सीधे तौर पर भाजपा से जुड़े हुए लोग बताये जा रहे हैं। वही भाजपा की तरफ से इस तरह की कार्यवाही को बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न करने वाला और भेदभाव पूर्ण ढंग से किया जाना बताया जा रहा है।
ऐसे बढ़ा विवाद-
सोमवार को दिन में एसडीओ और अवर अभियंता दोनों लोग टांडा तहसील के पास स्थित एक कालोनी के अंदर बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे, जहां सबसे पहले इन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता और व्यवसायी शंकर गुप्ता के घर चेकिंग शुरू कर दी, जिसको लेकर उनसे विवाद होने लगा। इसी के बाद शंकर गुप्ता ने फोन करके भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता को मौके पर बुला लिया, जो अपने साथ कई अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच बिजली विभाग के अधिकारी कालोनी में ही डॉ वंदना गुप्ता के घर बिजली चेकिंग कर ही रहे थे कि भाजपा के लोग वहां पहुंच कर पूंछ तांछ शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से नोकझोंक शुरू हो गई। भाजपा की तरफ से यह आरोप लगाया जाने लगा कि कालोनी की लाइट कई दिन से खराब है, जिसे ठीक न कराने के कारण ऊपर की गई शिकायत से नाराज बिजली विभाग के लोग जानबूझ कर यह चेकिंग कर रहे हैं। भाजपा के लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि टांडा की अधिकांश आबादी बुनकर समाज की है, वहां चेकिंग न करके विभाग के अधिकारी जानबूझ कर एक ही वर्ग की चेकिंग कर रहे हैं।
बुलानी पड़ी पुलिस-
भाजपा कार्यकर्ता शंकर गुप्ता का आरोप है कि अवर अभियंता रवि शंकर निषाद ने उन्हें देख लेने की धमकी तक दे दी थी, जिसको लेकर एसडीओ ने माफी भी मांगी, लेकिन नोकझोंक का स्तर इतना बढ़ चुका था कि दोनों पक्षों के बीच कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी, जिसको देखते हुए एसडीओ नुरुल हुदा ने काल करके डायल 100 बुला लिया जिसके पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और बिना किसी कार्यवाही के बिजली विभाग के इन अधिकारियों को वापस जाना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश