12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अम्बेडकर नगर
महिला विधायक ने दलित वोट साधने के लिए कर दिया ऐसा काम कि सभी दल हुए हैरान, देखें वीडियो
Play video

महिला विधायक ने दलित वोट साधने के लिए कर दिया ऐसा काम कि सभी दल हुए हैरान, देखें वीडियो

प्रदेश में फूलपुर और गोरखपुर में हुए लोकसभा उप चुनाव के दौरान सपा प्रत्यासी से मात खाई भाजपा फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.

Google source verification

अम्बेडकर नगर. लोकसभा चुनाव 2019 की आहट से सभी राजनीतिक पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही हैं। जहां भाजपा 2014 की जीत को दोहराने का दम भर्ती दिखाई पड़ रही है, वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस अपनी हार का बदला लेने के लिए एक ही खेमे में रहकर भाजपा को मात देने की तैयारी में जुट गए हैं।

प्रदेश में फूलपुर और गोरखपुर में हुए लोकसभा उप चुनाव के दौरान सपा प्रत्यासी से मात खाई भाजपा जहां फूंक-फूंक कर कदम रख रही है, वहीं सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को 2019 में सत्ता से बेदखल करने की तैयारी कर रही हैं। इन सबके बीच अम्बेडकर नगर जिले की टांडा विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा की विधायक संजू देवी ने एक ऐसी चाल चली कि विपक्षी पार्टियां खासकर बसपा खेमे में खलबली मच गई है।

डॉ अम्बेडकर का दुग्धाभिषेक माल्यार्पण कर पहनाया भगवा वस्त्र-

प्रदेश में विपक्ष और सपा-बसपा के गठबंधन से घबराई भाजपा अब दलित वोटों को अपनी तरफ खींचने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है| स्थानीय विधायक व् भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को दूध से नहला कर, मंत्रोचारण के साथ तिलक लगा कर शुद्ध कर भगवा वस्त्र पहना दिया| स्थानीय विधायका संजू देवी व कार्यकर्ताओं ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा को साफ़ सफाई, दुग्धाभिषेक, चन्दन टीका लगा कर, भगवा अंग वस्त्र पहना दिए।

भाजपा बता रही है इसे परंपरा-

भाजपा के इस कदम को विपक्षी पार्टियां जहां दलितों के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए किया जा रहा हथकंडा बता रही हैं, वहीं भाजपा इसे महापुरुषों के सम्मान करने वाली परंपरा बात रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया की डॉ अम्बेडकर ने दलितों और वंचितों के लिए बहुत कार्य किया है। दलितों में डॉ अम्बेडकर भगवान की तरह पूजे जाते हैं और हिन्दू सनातन धर्म की परम्परा रही है कि महापुरुषों का हमेशा सम्मान करते रहना चाहिए| भगवा अंग वस्त्र पर उन्होंने कहा की भगवा कलर किसी विशेष जाति का नहीं बल्कि सबका है, भगवा अग्नि शौर्य और वीरता का प्रतीक है|

बड़ी खबरें

View All

अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश