14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर
Video : सूरजपुर व कोरिया के सभी सीटों पर भाजपा आगे, अम्बिकापुर से उपमुख्यमंत्री 7457 वोटों से पीछे
Play video

Video : सूरजपुर व कोरिया के सभी सीटों पर भाजपा आगे, अम्बिकापुर से उपमुख्यमंत्री 7457 वोटों से पीछे

रामानुजगंज से रामविचार नेताम भी आगे

Google source verification

अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव का मतगणना शुरू हो गई है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित ईव्हीएम स्ट्रांग रूम अभ्यार्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं एवं सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रात: 6.30 बजे खोला गया। स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना हेतु विधानसभावार मतगणना कक्ष में ले जाया गया। 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट और ईवीएम मतगणना शुरू हुई।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर सीट से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव छठवें राउंड के बाद 7457 वोटों से पीछे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल आगे हैं।
सीतापुर से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत छठवां राउंड के बाद 6317 वोटों से पिछड़े हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो आगे हैं।
लुण्ड्रा से डॉ. प्रीतम राम 9वें राउंड के बाद पीछे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज १८६५९ वोटों से आगे है।
वहीं सूरजपुर जिले के प्रेमनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय पीछे जबकि भाजपा प्रत्याशी भूजन सिंह मरावी आगे है।
प्रतापपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मरावी पीछे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी शकुंतला सिंह पोर्ते ४०२८ वोटों से बढ़त बनाते हुए दिख रहीं है।

भटगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े 6867 वोटों से पीछे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े बढ़त मिल रही है।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम आगे चल रहे है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्कीं (अम्बिकापुर निगम महापौर) पिछड़े हैं।
सामरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा आगे चल रहे है। जबकि भाजपा प्रत्याशी उद्धेश्वरी पैकरा पिछड़े हैं।
वहीं कोरिया जिले की सभी तीनों सीटों पर भाजपा आगे है। दूसरे राउंड के गिनती के बाद बैकुंठपुर के कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव अपने घर चले गए।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़