
अंबिकापुर. एक दोस्त को भाई से भी बढ़कर माना जाता है। दोस्त अपने सच्चे दोस्त के लिए कुछ भी कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। वैसे दोस्तों के लिए कोई एक दिन सेलीब्रेट करने की चीज नही है लेकिन दुनिया के कुछ देशों ने दोस्ती को यादगार बनाने के लिए अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में चुना।
साउथ अमेरिकन कंट्री पराग्वे ने सन् 1958 में इसे सबसे पहले मनाया। धीरे-धीरे यह प्रचलन में आ गया और भारत समेत कई देश हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फें्र डशिप डे के रूप में मनाने लगे।

इसी कड़ी में अंबिकापुर स्थित साईं कॉलेज के फस्र्ट ईयर के छात्र-छात्राओं ने फ्रेंडशिप डे को खास अंदाज में मनाया और जमकर मस्ती की। छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती निभाने का वादा किया। वहीं छात्रों ने भी एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधा।

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश श्रीवास्तव समेत पूरा टीचिंग स्टॉफ व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर सहित जिलेभर में दोस्तों ने अपने दोस्तों को शुभकामनाएं दीं।