8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
कीचड़ से सनी सडक़ पर फिसलकर गिर रहीं छात्राएं- देखें वीडियो
Play video

कीचड़ से सनी सडक़ पर फिसलकर गिर रहीं छात्राएं- देखें वीडियो

गंगापुर स्थित घुमंतू हॉस्टल (कन्या छात्रावास) तक जाने वाली सडक़ की स्थिति काफी खराब है। सडक़ पर कई जगहों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण सडक़ कीचड़ में तब्दील हो गई है। खस्ताहाल व कीचड़ नुमा सडक़ पर चलना हॉस्टल की छात्राओं व आसपास के रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। कीचड़ से सनी सडक़ पर छात्राएं फिसलकर गिर जाती हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 5 Aug 2023, 7:51 PM IST

अंबिकापर। गंगापुर स्थित घुमंतू हॉस्टल (कन्या छात्रावास) तक जाने वाली सडक़ की स्थिति काफी खराब है। सडक़ पर कई जगहों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण सडक़ कीचड़ में तब्दील हो गई है। खस्ताहाल व कीचड़ नुमा सडक़ पर चलना हॉस्टल की छात्राओं व आसपास के रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। कीचड़ से सनी सडक़ पर छात्राएं फिसलकर गिर जाती हैं।

इस समस्या को देखते हुए शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। गंगापुर में घुमंतू हॉस्टल (कन्या छात्रावास) है। छात्रावास में 4 साल से लेकर 10 वर्ष तक की बालिकाएं रहकर पढ़ाई करतीं हैं। लेकिन छात्रावास तक जाने के लिए सडक़ की स्थिति काफी खराब है। सडक़ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने के कारण सडक़ कीचड़ में तब्दील हो गई है। बालिकाओं को कीचड़ एवं पानी से भरे इन गड्ढों से होकर स्कूल जाना पड़ता है।

इससे कई बार कीचड़ इनके कपड़ों में लग जाते हैं, वहीं कई बार बालिकाएं सडक़ पर फिसलकर गिर जातीं हैं। इस समस्या को देखते हुए शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा ने बताया कि यहां की सडक़ की समस्या से नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है। विरोध प्रदर्शन में अभिमन्यू साहू, आयुष सिन्हा, संस्कार व अन्य लोग शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़