8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
पिकअप चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार- देखें वीडियो
Play video

पिकअप चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार- देखें वीडियो

कंपनी बाजार में दो दिन पूर्व हाथ मुक्के से मारकर पिकअप चालक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर झारखंड फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 19 Aug 2023, 7:31 PM IST

अंबिकापुर. कंपनी बाजार में दो दिन पूर्व हाथ मुक्के से मारकर पिकअप चालक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर झारखंड फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र निवासी २१ वर्षीय धर्मेन्द्र गुप्ता पिता हीरा प्रसाद गुप्ता व रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग निवासी अजीत यादव उर्फ ह्रदय यादव पिता उपेंद्र यादव उम्र 20 साल दोनों गुरु़वार को सब्जी लोड करवाने अपने-अपने पिकअप लेकर अंबिकापुर कंपनी बाजार आए थे। यहां गुरुवार की शाम को ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आवेश में आकर अजीत हाथ-मुक्के से धर्मेद्र गुप्ता को मारने लगा। मुक्के से गर्दन पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया।

कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता हीरा प्रसाद के रिपोर्ट पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत यादव को झारखंड उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, विशेष पुलिस टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान सिंह, छत्रपाल सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, जितेश साहू, मनीष सिंह, शिव राजवाड़े कुंदन सिंह शामिल रहे।
्र

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़