8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
स्कूटी व पिकअप से पहुंचे बदमाशों ने चारी की मिक्सर मशीन, तीन आरोपी गिरफ्तार- देखें वीडियो
Play video

स्कूटी व पिकअप से पहुंचे बदमाशों ने चारी की मिक्सर मशीन, तीन आरोपी गिरफ्तार- देखें वीडियो

18 जुलाई की रात को शिवधारी कॉलोनी स्थित ठेकेदार के साइड पर खड़े मिक्सर मशीन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। ठेकेदार ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के सर्विलेंस सिस्टम का उपयोग कर पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगाल कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 22 Jul 2023, 8:05 PM IST

अंबिकापुर. १८ जुलाई की रात को शिवधारी कॉलोनी स्थित ठेकेदार के साइड पर खड़े मिक्सर मशीन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। ठेकेदार ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था।

पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के सर्विलेंस सिस्टम का उपयोग कर पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगाल कर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मिक्सर मशीन व घटना में प्रयुक्त पिकअप व स्कूटी को भी जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार दीपक लाल अगरिया गोधनपुर स्थित वसुन्धरा रोड का रहने वाला है। वह ठेकेदारी का काम करता है। वह १९ जुलाई की रात को मिक्सर मशीन इंजन सहित शिवधारी कॉलोनी स्थित साइड के पास खड़ा कर दिया था। दूसरे दिन सुबह देखा तो मिक्सर मशीन नहीं थी।

दीपक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के सर्विलेंस सिस्टम का उपयोग कर 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज चेक किया गया। सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपी घटना में संलिप्त होना पाया गया। 2 आरोपी स्कूटी से एवं 1 आरोपी द्वारा पिकप वाहन से आकर मिक्सर मशीन को चोरी कर ले जाना पाया गया।

पुलिस ने पिकअप वाहन महेंद्र गौतम पिता हरि गौतम उम्र 24 वर्ष निवासी रमेशपुर बलंगी जिला बलरामपुर हाल मुकाम पटपरिया गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने दो साथी सौरभ सोनी पिता नरेश सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी घुटरापारा एवं विशद पाण्डेय उफऱ् सोनू आत्मज रामदेव पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी दर्रीपारा मणिपुर के साथ मिलकर उक्त मिक्सर मशीन को पिकप से चोरी कर भैयाथान ले जाकर सौरभ सोनी के गांव में रखने की बात स्वीकार की।


तीनों आरोपी जेल दाखिल
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की मिक्सर मशीन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी व पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, अनिल सिंह, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, भोजराज पासवान, मदन गोपाल परिहार, आरक्षक उमाशंकर साहू, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, गणेश कदम्ब, विरेन्द्र पैकरा, सत्येन्द्र दुबे, संजीव चौबे, अनिल पैंकरा, घनश्याम देवांगन सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़