8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
चोरी के एमबीबीएस सर्टिफिकेट पर शहर के नामी अस्पताल में डॉक्टर पद पर सेवा दे रही महिला गिरफ्तार
Play video

चोरी के एमबीबीएस सर्टिफिकेट पर शहर के नामी अस्पताल में डॉक्टर पद पर सेवा दे रही महिला गिरफ्तार

सरगुजा पुलिस ने एक फर्जी महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। चोरी के एमबीबीएस सर्टिफिकेट पर आरोपी महिला पिछले डेढ़ वर्ष से अंबिकापुर होलीक्रॉस अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रही थी। जब इसकी जानकारी उस महिला चिकित्सक को हुई जिसके सर्टिफिकेट चोरी हो गए थे, तब उसने मामले की शिकायत गुरुवार को एसपी से की। इस मामले को गंभीरता से पुलिस ने त्वरित कारईवाई करते हुए होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचकर संदिग्ध महिला चिकित्सक के दस्तावेज की जांच की तो फर्जी पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 20 Jul 2023, 8:50 PM IST

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने एक फर्जी महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। चोरी के एमबीबीएस सर्टिफिकेट पर आरोपी महिला पिछले डेढ़ वर्ष से अंबिकापुर होलीक्रॉस अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवा दे रही थी। जब इसकी जानकारी उस महिला चिकित्सक को हुई जिसके सर्टिफिकेट चोरी हो गए थे, तब उसने मामले की शिकायत गुरुवार को एसपी से की।

इस मामले को गंभीरता से पुलिस ने त्वरित कारईवाई करते हुए होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचकर संदिग्ध महिला चिकित्सक के दस्तावेज की जांच की तो फर्जी पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक डॉ. खुशबू साहू पति अंकुर गुप्ता लखनपुर की रहने वाली हैं। वह वर्ष २०२१ में रायपुर एमएमआई अस्पताल में चिकित्सक के पद पर ज्वाइनिंग करने अपने संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज व एमबीबीएस का सर्टिफिकेट लेकर गईं थीं। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सारे दस्तावेज चोरी कर लिए गए। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट टिकरापारा रायपुर थाने में दर्ज कराई थी।

लेकिन दस्तावेजों का कुछ पता नहीं चला। इसी बीच हाल फिलहाल में खुशबू को किसी ने जानकारी दी कि आपके दस्तावेज के आधार पर एक महिला अंबिकापुर होली क्रॉस अस्पताल में चिकित्सक के रूप में नौकरी कर रही है। फिर डॉ. खुशबू ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देशानुसार कोतवाली अंबिकापुर में धारा ४१९, ४२० के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामलेे की गंभीरता देखते हुए एसपी सुनील शर्मा ने एएसपी विवेक शुक्ला, सीएसपी स्मृतिक राजनाला सहित अन्य अधिकारियों का टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। टीम ने होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचकर संदेही महिला चिकित्सक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर डॉक्टर के पद पर नौकरी करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने आरोपी वर्षा वानखेड़े पति रवि बोकड़े निवासी रायपुर हाल मुकाम अंबिकापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, अभिषेक पांडेय व महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की शामिल रहे।


दस्तावेज में नाम परिवर्तन कर नौकरी
एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी वर्षा वानखेड़े ने डॉ. खुशबु के चोरी के दस्तावेज में नाम परिवर्तन करा लिया था। इसी दस्तावेज के सहारे पिछले डेढ़ से दो साल से अंबिकापुर मिशन अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर के पद पर नौकरी कर रही थी। पुलिस उसके और दस्तावेज की जांच कर रही है।


लहपटरा स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर है प्रार्थिया
प्रार्थिया डॉ. खुशबू साहू का रायपुर एमएमआई अस्पताल में सारे दस्तावेज चोरी हो जाने के बाद वह पुन: नए सिरे से दस्तावेज बनवाकर नौकरी कर रही है। फिलहाल प्रार्थिया लखनपुर के लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमबीबीएस डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़