14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका
Viral video: कार और बिजली के तारों से बचते हुए सड़क पर उतरा हवाई जहाज, चिल्लाते रहे यात्री
Play video

Viral video: कार और बिजली के तारों से बचते हुए सड़क पर उतरा हवाई जहाज, चिल्लाते रहे यात्री

सड़क पर इमरजैंसी लैंडिंग करने वाले पायलट की जमकर तारीफें हो रही हैं

Google source verification

लॉस एंजिलिस। इस घटना को हैरतअंगेज की कहा जाएगा क्योंकि कैलिफोर्निया में एक हवाई जहाज की ऐसी लैंडिंग हुई है जिसने सबको हैरत में डाल दिया। व्यस्त सड़क पर एक प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग हुई। जिस समय सड़क पर जहाज उतर रहा था उस वक्त सड़क काफी बिजी थी। लेकिन पायलट की सूझ-बूझ से कार और बिजली के तारों को बचाते हुए हवाई जहाज की लैंडिंग हुई। पायलट की जमकर तारीफ हो रही है। खबरों के मुताबिक सेसेना 172 जहाज ने जॉन वेन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही दूर लॉस एंजिलिस के बाहरी इलाके में मौजूद हंटिंगटन बीच के पास सड़क पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इंजन में पावर न पहुंचने पर प्लेन को बीच सड़क पर ही उतारना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। डैश कैम वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हवाई जहाज को सड़क के बीचोबीच कार और बाकी गाड़ियों को बचाते हुए जमीन पर उतारा गया। पायलट ने बताया कि जहाज में बैठे मुसाफिर डर गए थे वे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, क्योंकि प्लेन बीच सड़क पर लैंडिंग कर रहा था।

तानाशाह किम जोंग और राष्ट्रपति असद के बीच हो सकती है मुलाकात, ऐसा करने वाले असद होंगे पहले राष्ट्राध्यक्ष