वाशिंगटन। पाकिस्तान में इमरान खान की जीत पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। वॉयस ऑफ कराची के चेयरमैन नदीम नुसरत ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की जीत के पीछे सेना का हाथ है। नदीम नुसरत ने कहा कि सेना के अधिकारियों के इशारों पर वोटों की गिनती में धांधली की गई। बता दें कि पाक चुनाव में इमरान खी पार्टी पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।