
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को वाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने अमरीका की समृद्धि और विकास में भारतीय मूल के लोगों के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने प्रशासन में भारतीय और दक्षिण पूर्व एशियाई मूल के लोगों और उनके काम की भी तारीफ की। भारत और अमरीका के रिश्तों पर रोशनी डालते हुए ट्रंप ने पीएम मोड को अपना गहरा दोस्त बताया। अमरीकी राष्ट्रपति ने इस खास आयोजन की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में इस दोपहर हिंदुओं के प्रकाश पर्व दिवाली मनाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।” इस मौके पर अमरीका में भारत के राजदूत नवतेज सरना भी मौजूद रहे।