10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका
ट्रंप ने बंगालियों को दी नववर्ष की बधाई, अमरीकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए भी जताया आभार
Play video

ट्रंप ने बंगालियों को दी नववर्ष की बधाई, अमरीकी अर्थव्यवस्था में योगदान देने के लिए भी जताया आभार

उन्होंने कहा, 'इस अवसर पर अमरीका में रह रहे बांग्लादेशियों का आभार जताते हैं, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में महान योगदान दिया।'
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 13 Apr 2018, 3:27 PM IST

न्यूयॉर्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में बसे बंगाली समुदाय के लोगों को उनके नववर्ष की बधाई दी है। देश के कार्यकारी सचिव जॉन सुलिवान ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप और अमरीका निवासियों की ओर से, मैं दुनियाभर में बसे बंगाली समुदाय के लोगों को खुशियों से भरपूर नए साल की शुभकामना देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘इस महत्वपूर्ण दिन को हम बांग्लादेश, भारत और दुनियाभर के बंगालियों के साथ मनाते हैं, जो नए साल के आगमन के जश्न को मनाने के लिए आज के दिन साथ जुटते हैं।’

जॉन ने कहा, ‘पोहेला बोईशाख, सभी धर्मो और मान्यताओं वाले उन लोगों के लिए अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और सुंदर परेड, नृत्य के साथ जश्न मनाने का मौका है, जो मातृभाषा के रूप में बांग्ला बोलते हैं।’ जॉन ने कहा कि वह इस अवसर पर अमरीका में रह रहे बांग्लादेशियों का आभार जताते हैं, जिन्होंने देश (अमरीका) की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में महान योगदान दिया है।