27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी
नशे में घूमना सिपाही को पड़ा महंगा, एसपी ने की कार्यवाई
Play video

नशे में घूमना सिपाही को पड़ा महंगा, एसपी ने की कार्यवाई

जिले के कप्तान के भी लाख प्रयास के बाद भी सिपाही सुधरने का नाम नही ले रही है

Google source verification

अमेठी. उत्तर प्रदेश सरकार भले ही पुलिस को सुधरने की हिदायत दे रही हो लेकिन अमेठी की पुलिस सुधरने का नाम नही ले रही है। जिले के कप्तान के भी लाख प्रयास के बाद भी सिपाही सुधरने का नाम नही ले रही है। शराब के नशे में घूम आरक्षी सिपाही ऋषि पाल पवार पर एसपी की नजर पड़ गई और एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरक्षी सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवा दिया ।

दरसल मामला अमेठी के पुलिस लाईन का है जहां प्रत्येक शुक्रवार को आरक्षि सिपाहियों की परेड करवाई जाती है। सुबह करीब आठ बजे आरक्षियों की परेड के दौरान एक आरक्षी सिपाही शराब के नशे में घूमता दिखा। इस दौरान एसपी की नजर आरक्षी सिपाही पर पड़ गई और एसपी ने आरक्षी सिपाही को तत्काल प्रभाव से आरक्षी सिपाही को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी भेजवा दिया। वहीं डॉ सौरभ सिंह से बात की गई तो बताया कि एक आरक्षी पुलिस लाईन अमेठी से लाया गया था जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण स्लाइड में एल्कोहल पाया गया है। परीक्षण के उपरांत रिपोर्ट भेज दी गयी है।

एस पी ने बताया कि आरक्षी परेड के दौरान संदिग्ध परिस्थित में दिखाई पड़ा। जिसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया जिसमे एल्कोहल कंजेमशन का मामला पाया गया जिसे तत्काल प्रभाव से निलमवित किया गया है। आरक्षी की सेवा पुस्तिका निकलवाई जा रही है और आचरण के सम्बंध में जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।