
अमेठी. जिले की बदहाल कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कमर कस ली है। उनके दिशा-निर्देन पर सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अमेठी पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शांडिल्य शिक्षा संस्थान के पास लूट करने वाले अभियुक्त थाना क्षेत्र के नेता रोड पर आने वाले हैं। पुलिस की स्वाट टीम मय फोर्स सहित वहां पहुंच गई। सूचना सच निकली, पुलिस ने मंदीप तिवारी व तेजस पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1 मोबाइल और 1 प्रेस कार्ड बरामद हुआ है। वहीं गिरफ्तार करने वाले गौरीगंज थाना प्रभारी नजमुल हुसैन नकवी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पांच हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।