3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में मोमबत्ती की रौशनी में होता है इलाज
Play video

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में मोमबत्ती की रौशनी में होता है इलाज

इसके बाद थाना मोहनगंज में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घायलों को तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 17 Jun 2018, 7:06 PM IST

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में यहां मोहनगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते चटकी लाठियों में एक अधेड़ महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए तिलोई सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर की लापरवाही और संवेदनहीनता प्रकाश में आई है।

मामला जिले के थाना मोहनगंज क्षेत्र अंतर्गत गाँव रास्तामऊ का है, जहाँ दो पक्षों में बकरी के विवाद को लेकर लाठियां चटक गई। इसमे एक पक्ष से एक अधेड़ महिला सहित करीब चार लोग घायल हो गये। इसके बाद थाना मोहनगंज में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद घायलों को तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहाँ सिर पर चोट लगने के कारण गम्भीर रुप से घायल एक अधेड़ महिला सीतापति (55) पत्नी रामफेर को भी परिवारजनों व ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलोई लाया गया। लेकिन सीएचसी तिलोई पहुंचने पर अस्पताल की अव्यवस्था और संवेदनहींनता के कारण अधेड़ महिला बाहर फर्श पर घण्टों तड़पती रही। जब लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ अमेठी डा. राजेश मोहन श्रीवास्तव से की गई। आरोप है कि चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने के कारण आनन-फानन में एक वार्ड ब्वाय राजेश वर्मा द्वारा घायल महिला का इलाज प्रारंभ हुआ।

मोमबत्ती के प्रकाश में हुआ घायल महिला का इलाज-

तीमारदारों का आरोप है कि अचानक बिजली चली जाने के कारण घायल महिला सीतापति की मरहम-पट्टी मोमबत्ती के प्रकाश में की गई। जब तीमारदारों ने जनरेटर चलाने को कहा, तो एक कर्मी ने बताया कि जनरेटर में तेल नहीं है। फिलहाल गम्भीर रूप से घायल अधेड़ महिला को उचित चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर किया गया है। जहाँ महिला की हालत अभी भी चिन्ताजनक बनी हुई है।