16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 घंटे के स्पेशल अभियान में 50 वारंटी अरेस्ट
Play video

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 घंटे के स्पेशल अभियान में 50 वारंटी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले में चार्ज लेते ही नए एसपी के कड़े तेवर देखने को मिले।
Google source verification

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले में चार्ज लेते ही नए एसपी के कड़े तेवर देखने को मिले। एसपी ने सभी सर्किल सीओ और कोतवाली व थानों के पेंच कसे तो सभी हरकत में आ गए। नतीजे में सभी थानों की पुलिस ने एक साथ सर्च आपरेशन चलाया। 4 घंटे के स्पेशल अभियान में 50 वारंटी अरेस्ट हुए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले में बढ़ते अपराध और कोर्ट से बार-बार वारंट होने के बाद भी हाज़िर न होने को लेकर एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर अभियान चलाया गया। जिसमें समस्त सर्किल सीओ और कोतवाली व थानों के प्रभारी जुटे थे। रात 10 बजे से 2 बजे तक पूरे अभियान की मानिटरिंग एसपी स्वयं करते रहे।


अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि 9 कोतवाली और थानों में ये कार्यवाई की गई है। इस क्रम में शिवरतनगंज थाने में 6, बाज़ार शुकुल थाने में 6, पीपरपुर थाने में 5, मुंशीगंज कोतवाली में 4, गौरीगंज कोतवाली में 3, जगदीशपुर कोतवाली में 3, मोहनगंज थाने में 3, जायस कोतवाली में 2, फ़ुरसतगंज थाने में 2, संग्रामपुर थाने में 1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अमेठी कोतवाली में 3, मुसाफिरखाना कोतवाली में 5 और मोहनगंज थाने में 1 वांछित को पुलिस टीम ने पकड़ा है। जबकि बाज़ार शुकुल थाने में 151 में चालान हुए 6 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजा जा रहा है।