20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेठी
OMG! दारोगा जी की ही पिस्टल चोरी हो गई, देखें वीडियो
Play video

OMG! दारोगा जी की ही पिस्टल चोरी हो गई, देखें वीडियो

अगर आप अमेठी ज़िले में रह रहे हैं तो अपनी सुरक्षा स्वयं कीजिये...

Google source verification

अमेठी. अगर आप अमेठी ज़िले में रह रहे हैं तो अपनी सुरक्षा स्वयं कीजिये। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है कि आपकी सुरक्षा का बीड़ा उठाने वाली अमेठी पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है। ज़िले के फुर्सतगंज थाने में तैनात दरोगा के कमरे से उनकी सर्विस पिस्टल का ग़ायब हो जाना इसकी बानगी है।

ग़ौरतलब है कि रायबरेली ज़िले के बार्डर पर बने अमेठी के फुर्सतगंज थाने में दरोगा उमेश कुमार मिश्र बतौर एसआई तैनात हैं। दो दिन पूर्व दरोगा जी थाने के इंचार्ज राजकेश्वर सिंह को बताया कि साहब मेरी पिस्टल कमरे में रखी थी, अब नहीं मिल रही। एफआईआर के मुताबिक़ दरोगा जी की 9 एमएम पिस्टल के साथ एक मैगज़ीन और 10 ज़िंदा कारतूस भी ग़ायब थे। पूछताछ में वो स्पष्ट जवाब भी नहीं दे पाये।

मामले में जब ज़िले के एएसपी बीसी दुबे से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि दरोगा विवेचना में गये थे, लौट कर आये तो उनकी पिस्टल ग़ायब थी। इस सम्बंध में उनकी लापरवाही की जांच की कारवाई प्रचालित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दरोगा के विरुद्ध धारा 409 के तहत फुर्सतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।