
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की गिरफ्तारी के समय का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि नवाज शरीफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी और पुलिस से चारों तरफ घिरे हुए हैं। इस दौरान नवाज अपनी बेटी मरियम के साथ बैठे हुए हैं और उनसे कुछ कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि नवाज को शायद गिरफ्तारी संबंधी बात बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नवाज के समर्थक भी उन्हें चारों तरफ से घेरे हुए हैं जो उनकी पार्टी के नेता बताए जा रहे हैं।