4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
वीडियोः अमरीका-चीन में फिर बढ़ा टकराव,  दक्षिण चीन सागर में लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान
Play video

वीडियोः अमरीका-चीन में फिर बढ़ा टकराव, दक्षिण चीन सागर में लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान

दक्षिणी चीन सागर में ड्रैगन ने लड़ाकू विमानों को उड़ाकर एक बार फिर अपने मंसूबे साफ कर दिए है। चीन के इस कदम से अमरीका भड़क गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 19 May 2018, 4:41 PM IST

बीजिंगः अमरीका और चीन के बीच एक बार फिर तनाव पैदा हो गया है। दरअसल दक्षिणी चीन सागर पर ड्रैगन ने लड़ाकू विमानों और H-6K बमवर्षकों को तैनात किया है। जिसकी वजह से अमरीका चीन पर भड़क गया है। अमरीका का आरोप है कि चीन समुद्री इलाके में माहौल खराब कर रहा है। अमरीका की तरफ से कहा गया है कि अगर चीन ने अपनी हरकतें नहीं सुधारी तो इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। उधर अमरीका के रक्षा विशेषज्ञों ने चीन के इस कदम को अमरीका के लिए घातक बताया है।

चीन ने दिखाई ताकत

दक्षिण चीन सागर पर चीन के लड़ाकू विमानों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक द्वीव पर चीन के लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। चीन की सेना ने भी H-6K बमवर्षकों की तैनाती की पुष्टि की है। चीन की तरफ से कहा गया है कि अभी हाल में ही कई लड़ाकू विमानों को दक्षिणी चीन सागर के एक द्वीव पर उड़ाया गया और युद्ध जैसे हालात में तैयार रहने के लिए रणनीतिक ट्रेनिंग दी गई। चीन की तरफ से कहा गया है कि उसने ऐसा अपने समुद्री खतरों से निपटने के लिए किया है।