27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
पाकिस्तान की जेल में मिला बूंदी से गायब जुगराज, जानिए कैसे हुई पहचान?
Play video

पाकिस्तान की जेल में मिला बूंदी से गायब जुगराज, जानिए कैसे हुई पहचान?

जांच के दौरान पता चला कि पांच साल पहले बूंदी से गायब जुगराज पाकिस्‍तान की जेल में बंद है।
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Jun 07, 2018

नई दिल्‍ली। राजस्थान के बूंदी जिले में अपने घर से पांच साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति पाकिस्तान की एक जेल में मिला। पिछले 15 दिनों में यह दूसरी घटना है जब भारत से लापता व्‍यक्ति पाकिस्‍तान की जेल में मिला है। पिछले महीने भी 36 साल से लापता जयपुर का एक व्यक्ति पाकिस्तान की जेल में बंद मिला था। अभी इस बात का अधिकारियों को सुराग नहीं मिल सका है कि बूंदी रामपुरिया गांव का 25 वर्षीय जुगराज रामपुरिया भटकता हुआ पाकिस्तान कैसे पहुंच गया। बूंदी जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि हमसे जुगराज भील की राष्ट्रीयता के संबंध में सूचना मांगी गई थी। उन्होंने बताया कि युवक पाकिस्तान की जेल में बंद है। हम डाबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ने वाले रामपुरिया गांव में उसके परिवार के सदस्यों से मिले। पुलिस ने बताया कि जुगराज के 60 वर्षीय पिता भैंरो भील ने उसकी पहचान की है।