
नई दिल्ली : चीन के हॉन्ग कॉन्ग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक ड्राइवर और एक यात्री के बीच लड़ाई हो रही है। खबरों के अनुसार लड़ाई यात्री को पेशाब आने को लेकर हुई। दरअसल सोमवार को एक मिनी बस साई कॉन्ग से मॉन्ग कोक जा रही थी। सफर के दौरान एक यात्री को लघुशंका लगी। उसने ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहा। इसी बात को लेकर बस के ड्राइवर और यात्री के बीच कहासुनी होगी। बात इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पूरी
घटना का बस में बैठे एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस
वायरल हुए वीडियो के आधार पर लड़ाई करने वाले दोनों लोगों को ढूंढ रही हैं।