नई दिल्ली। चीन में खराब मौसम के चलते नानचंग चांगबेई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार तेज हवा के चलते पूर्वी चीन के इस हवाई अड्डे का प्रवेश पैनल ढह गया। इस घटना में किसी के हताहत कि कोई जानकारी नहीं मिली है।
इस घटना को उस वक्त यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया।