
बीजिंगः पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने शंघाई में रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेद्वेदेव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री और वित्त मंत्री भी शामिल रहे। बता दें कि शंघाई में अंतरराष्ट्रीय आयात प्रदर्शनी हिस्सा लेने रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेद्वेदेव चीन आये हुए हैं। इमरान खान भी इस प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए शंघाई में हैं।