
बिरगंज। नेपाल के दो नंबर प्रांत के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गढ़ी ने रविवार को नेपाल के बिरगंज शहर में दो दिवसीय भारत-नेपाल साहित्य समारोह का उद्घाटन किया। यह साहित्य महोत्सव भारत और नेपाल के प्रसिद्ध लेखकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। बता दें कि इस साहित्य महोत्सव में भाग लेने वाले 70 लेखकों में से 53 भारत से हैं। बिरगंज के काउन्सिल जनरल बीसी प्रधान इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। बता दें कि नेपाल और भारत ऐतिहासिक रूप से करीबी हैं।दोनों देशों के संबंधों की जड़ें बहुत गहरी हैं। साहित्य दोनों देशों को बांधने के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है।