4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
ट्रंप से पहले किम जोंग ने की सिंगापुर के पीएम ली सियन लूंग से मुलाकात
Play video

ट्रंप से पहले किम जोंग ने की सिंगापुर के पीएम ली सियन लूंग से मुलाकात

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग सिंगापुर पहुंच चुके हैं
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 10 Jun 2018, 5:57 PM IST

सिंगापुरः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग सिंगापुर पहुंच चुके हैं। ट्रंप के साथ होने वाली मुलाकात से पहले रविवार को किम जोंग-उन ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत भी की। बताया जा रहा है कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने किम जोंग को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड से मुलाकात के दौरान हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। इससे पहले चांगी हवाई अड्डे पर सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियान बालकृष्णन ने किम जोंग का स्वागत किया। यह तीसरा मौका है जब किम जोंग ने विदेश की यात्रा की है। इससे पहले वे दक्षिण कोरिया और चीन का दौरा कर चुके हैं।

https://twitter.com/hashtag/FBLIVE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सिंगापुर ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था
अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग के बीच 12 जून को होनी ऐतिहासिक बैठक पर दुनिया भर की निगाहे हैं। यह पहली बार है जब किसी अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरियाई नेता की मुलाकात होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात को देखते हुए सिंगापुर में हवाई क्षेत्र भी प्रतिबंधित रहेगा। सिंगापुर की पुलिस ने ट्रंप और किम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।