27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियों ने खारिज किए चुनाव परिणाम, आगे की रणनीति के लिए जुटेंगे नेता
Play video

पाकिस्तान में विपक्षी पार्टियों ने खारिज किए चुनाव परिणाम, आगे की रणनीति के लिए जुटेंगे नेता

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने आम चुनाव 2018 में कथित तौर पर पर हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा तैयार करने के लिए एक सर्वदलीय सम्मेलन बुलाया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 28 Jul 2018, 7:36 AM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने आम चुनाव 2018 में कथित तौर पर पर हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा तैयार करने के लिए एक सर्वदलीय सम्मेलन बुलाया है। पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ और मुताहिदा मजलिस के नेता मौलाना फजलुर रहमान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस मुद्दे से निपटने की रणनीति तय की जाएगी।पीटीआई के अलावा पाकिस्तान की अन्य पार्टियों ने चुनाव परिणामों को खारिज कर दिया और एक पारदर्शी पुन: चुनाव की मांग की। फजलुर रहमान ने कहा, “हम इस चुनाव को अस्वीकार करते हैं क्योंकि यह लोगों का सही जनादेश नहीं है।”