11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
नवाज शरीफ की सजा पर बोले भाई शहबाज- फैसले को देंगे चुनौती
Play video

नवाज शरीफ की सजा पर बोले भाई शहबाज- फैसले को देंगे चुनौती

पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता शहबाज शरीफ ने कहा कि नवाज शरीफ हमेशा बहादुर नेता की तरह लड़े हैं।

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jul 06, 2018

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है। नवाज शरीफ के भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नेता शहबाज शरीफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शहबाज ने कहा कि हम अपने नेता को न्याय दिलाने के लिए जंग जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम कानून के मुताबिक फैसले को आगे संवैधिनक तरीके से चुनौती देंगे। नवाज शरीफ हमेशा बहादुर नेता की तरह लड़े हैं।

नवाज शरीफ को 10 और मरियम को 7 साल की सजा

बता दें कि पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के एक मामले में जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार को 10 साल कारावास की सजा सुनाई। शरीफ की बेटी मरयम नवाज को सात साल कैद की सजा, जबकि उनके पति सेवानिवृत्त कैप्टन सफदर को एक साल जेल की सजा सुनाई गई। शरीफ के परिवार पर तीन मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए हैं। हालांकि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी बेटी देश में मौजूद नहीं थे, जबकि शरीफ के दामाद अदालत से गैरहाजिर थे।