3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की ब्लैक लिस्ट से बाहर हुआ नेपाल
Play video

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की ब्लैक लिस्ट से बाहर हुआ नेपाल

नागरिक उड्डयन मंत्री रबींद्र अधिकारी में संसद में काली सूची से नेपाल को हटाने की जानकारी दी
Google source verification

काठमांडु। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री रबींद्र अधिकारी ने जानकारी दी है कि अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) ने महत्वपूर्ण सुरक्षा चिंता (एसएससी) सूची से नेपाल के विमानन क्षेत्र को हटा दिया है। गौरतलब है कि साल 2013 की लेखापरीक्षा रिपोर्ट में, नेपाल को महत्वपूर्ण सुरक्षा चिंता (एसएससी) सूची में शामिल किया गया था और उस समय आईसीएओ के मानक के लिए नेपाल का अनुपालन मानक 60 प्रतिशत में से केवल 55 प्रतिशत था। नागरिक उड्डयन मंत्री रबींद्र अधिकारी ने नेपाल की संसद को नेपाल-जापान एयर सर्विस समझौते के बारे में भी बताया साथ ही पोखारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में भी जानकारी दी।