7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
पाकिस्तान सेना ने हमेशा भारत पर पहले हमला किया है: अल्ताफ हुसैन
Play video

पाकिस्तान सेना ने हमेशा भारत पर पहले हमला किया है: अल्ताफ हुसैन

मुत्ताहिदा क्यूमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के ऊपर सेना के प्रभुत्व को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 15 Aug 2018, 11:39 AM IST

लाहौर। मुत्ताहिदा क्यूमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के ऊपर सेना के प्रभुत्व को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है । उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में सेना अपने देश की सेवा करती है और अपने सेवाओं का भुगतान करों के जरिये पाती है, लेकिन पाकिस्तान में सेना ने शासकों की जगह ले ली है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान आईएसआई और सेना द्वारा कब्जा कर लिया गया राज्य है। उन्होंने आगे कहा,” हमने भारत के साथ 4-5 लड़ाई लड़ी है। इनमें से किसी भी समय भारत ने पहले पाकिस्तान पर हमला नहीं किया। हमेशा यही हुआ है कि पाकिस्तान ने भारत पर पहले हमला किया।