
नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के 2 दिवसीय दौरे से भारत लौट आए हैं। उनके इस दौरे के जमकर तारीफ हो रही हैं। पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता में 9 घंटे साथ रहे। दोनों नेताओं ने ईस्ट लेक ( पूर्वी झील ) के किनारे सैर की साथ ही चाय पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं को घरनुमा नौका के अंदर भी बेहद सुकून से एक-दूसरे से बातें करते देखा गया। वार्ता की शुरुआत हुबेई प्रांतीय संग्रहालय में की थी जहां शी ने मोदी को अपने साथ ले जाकर ऐतिहासिक कलाकृतियां दिखाई थीं। हुवई म्यूजिम में PM मोदी को कलाकारों ने बॉलीवुड गाने की धुन सुनाई। पीएम के इस दौरे को विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने वाला कदम बताया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। बता दें कि बातचीत के दौरान सीमा पर शांति रखने समेत 4 मुद्दों पर सहमति बनी है। पीएम मोदी के चीन दौरे को कामयाब दौरा बताया जा रहा है। वहीं पाकिस्तान मीडिया में पीएम मोदी के दौरे की खूब चर्चा हुई है। मीडिया में जहां पीएम मोदी के दौरे की तारीफ हो रही है वहीं पाकिस्तान को चीन से होशियार रहने की जरूरत है।