5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
मोदीः भारत और आसियान के बीच सिंगापुर बना दोस्ती का पुल
Play video

मोदीः भारत और आसियान के बीच सिंगापुर बना दोस्ती का पुल

पीएम मोदी ने सिंगापुर में व्यापारिक और सामुदायिक समारोह को संबोधित किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 31 May 2018, 9:07 PM IST

सिंगापुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर में व्यापारिक और सामुदायिक समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “जब भारत ने दरवाजे खोलकर पूर्व की ओर देखा, तब सिंगापुर हमारा सहयोगी बना और भारत और आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन) के बीच पुल बना।” उन्होंने कहा, “भारत और सिंगापुर के बीच निकटतम राजनीतिक संबंध है।” मोदी ने कहा कि हमारे बीच साझा दृष्टिकोण के साथ एक स्वाभाविक दोस्ती है और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध भी काफी मजबूत है। यहां व्यापारिक और सामुदायिक समारोह में शामिल होने से पहले, मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ मरीना बे सैंड्स कन्वेंशन सेंटर में भारत-सिंगापुर इंटरप्राइज और इन्नोवेशन एक्सिबेशन का दौरा किया। बता दें कि प्रधानमंत्री यहां शुक्रवार शाम को शांगरी-ला वार्ता को संबोधित करेंगे।