
नई दिल्ली : पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को अयोग्य करार दिया गया है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट की 3 सदस्यों की विशेष बेंच ने गुरुवार को ख्वाजा आसिफ के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्हें यूएई का वर्क परमिट रखने के कारण संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ख्वाजा आसिफ 2013 के चुनावों में हिस्सा लेने के लिए भी अयोग्य थे। आसिफ के अयोग्य करार देने पर पाकिस्तान में जश्न का माहौल है। पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर और नारेबाजी कर जश्न मनाया। याचिकाकर्ता उस्मान डार ने कोर्ट के फैसले से खुश हैं।