
मनामा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बहरीन के क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद अल-खलीफा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर दस्तखत हुए। इससे पूर्व विदेश मंत्री स्वराज का बहरीन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह बहरीन की दो दिवसीय यात्रा पर मनामा पहुंचीं थीं। तीसरी बार बहरीन आईं भारतीय विदेश मंत्री अपने बहरीनी समकक्ष शेख खालिद बिन अहमद अल खलीफा के साथ दोनों देशों के बीच दूसरी संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी। दोनों देशों के बीच उच्च संयुक्त आयोग (एचजेसी) की पहली बैठक फरवरी, 2015 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।