
जलालाबादः अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक चुनावी रैली में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि घायलों में संसदीय चुनाव में उम्मीदवार अब्दुल नासिर मोहम्मद भी घायल हुए हैं।