
नई दिल्ली। संयुक्त कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के प्रवक्ता नासीर अजीज खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के खुलेआम घूमने की आजादी है। पाक सरकार का आतंकी संगठनों को खुला समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से आतंकियों को पाक अधिकृत कश्मीर में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा मुहैया कराने का काम किया जाता है। वो लोग इस्लाम के नाम पर आतंक को पवित्र युद्ध मानते हैं। संयुक्त जम्मू-कश्मीर में जिहाद के नाम पर उन्हें कुछ भी करने की छूट है। इन्हीं आतंकवादियों का इस्तेमाल पाक सरकार भारत के खिलाफ छद्म युद्ध के लिए करती है। इस मकसद से पाकिस्तानी सेना, जासूसी एजेंट के अधिकारी, सरकार समर्थित आतंकी पीओके में खुलेआम घूमते हैं। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रॉब्लम वार के लिए इनका इस्तेमाल करता है। यह सब उस स्थिति में भी हो रहा है कि जब पाकिस्तान को दुनिया भर में इसके लिए जलालत झेलनी पड़ती है।