13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
Video: मौत की गुफा से दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, बचाए गए 6 फुटबॉलर
Play video

Video: मौत की गुफा से दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, बचाए गए 6 फुटबॉलर

थाईलैंड की गुफा में फंसे फुटबॉलर बच्चों को बाहर निकालने का बचाव कार्य जारी है। छह बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:22 PM IST

थाईलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। उत्तरी थाइलैंड में मौजूद चियांग राय गुफा में फंसे 6 फुटबॉलरों को बचा लिया गया है। सकुशल निकाले गए फुटबॉलर बच्चों को बेस कैंप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब भी 7 लोग गुफा में फंसे हुए हैं। दूसरे दौर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए फिर से बैठक होगी। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि कब दूसरे दौर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा। बता दें कि 13 विदेशी गोताखोर और थाइलैंड नेवी सील के 5 गोताखोर इन बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हर बच्चे को निकालने के लिए दो गोताखोरों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि थाईलैंड की एक गुफा में 15 दिन से 12 फुटबॉलर और फ़ुटबॉल कोच फंसे थे । रविवार को 23 गोताखोरों का एक दल बच्चों को बाहर लाने के लिए भेजा गया था। रविवार सुबह थाईलैंड के अधिकारियों ने ये आदेश दिया कि जिन लोगों की बचाव कार्य में जरूरत नहीं है, वे सभी गुफा के एंट्री गेट से पीछे हट जाएं। इस मिनश में सेना भी लगी हुई है। बच्चों को बाहर निकालने के लिए दुनिया भर में दुआएं मांगी जा रही हैं। विश्व भर की मीडिया का जमावड़ा भी थाइलैंड में लगा हुआ है।