
औरैया. जनपद के अछल्दा थाना पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब दो लोग ओमनी वैन में 28 पेटी शराब सहित गिरफ्तार कर लिये गये। रात्रि लगभग 11 बजे नहर पुल पर थानाध्यक्ष बलराज शाही तथा एस आई पप्पू सिंह रात्रि में गश्त पर थे, तभी नहर पुल एक संदिग्ध हालत में ओमनी वैन आते हुये दिखाई दी। चेकिंग के दौरान गाड़ी में अवैध शराब मिली।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से 28 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की, जिसमें 1344 क्वार्टर बताये गये हैं। इनकी बाजार में 1 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत बतायी जा रही है।
पुलिस ने कहा आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे
एसओ बलराज शाही ने बताया कि पकड़े गये दोनों व्यक्ति आपराधिक पृवत्ति के हैं। दोनों लोग वीरेश उर्फ़ बाबा पुत्र मान सिंह निवासी नहर बाजार अछल्दा एवं सत्यपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी लक्ष्मी पुर्वा थाना बेला आपस में जीजा तथा सा ला हैं। पकड़े गये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ भाष्कर वर्मा ने थाना पुलिस की पीठ थपथपाते हुये कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।