28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या
विजय बहादुर पाठक ने कहा 2019 चुनाव की तैयारी को लेकर गरीबों को दिया गया गैस कनेक्शन
Play video

विजय बहादुर पाठक ने कहा 2019 चुनाव की तैयारी को लेकर गरीबों को दिया गया गैस कनेक्शन

अयोध्या में सैकड़ो परिवार को प्रधानमन्त्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिया मुफ्त कनेक्शन.

Google source verification

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में 2019 चुनाव की तैयारी में जुटे बीजेपी के महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं, जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में उज्ज्वला योजना मनाई जा रही है| इस उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अयोध्या में भी सैकड़ों परिवार के लोगों को गैस कनेक्शन बाँटा गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री और नव निर्वाचित एमएलसी विजय बहादुर पाठक पहुंचे। इस कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या में भगवान श्री राम लला और हनुमान गढ़ी का उन्होंने दर्शन भी किया।

प्रधानमंत्री योजना के तहत दिए जा रहे गैस कनेक्शन पर उन्होंने बताया कि देश में हर घर में गैस का कनेक्शन, शौचालय, आवास और सभी के आय में वृद्धि हो सके, इसके लिए देश में प्रधानमंत्री द्वारा कई योजना चलाई जा रही है| उत्तर प्रदेश में ग्राम समाज योजना के तहत 14 अप्रैल से 5 मई तक विभिन्न योजनाओं का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके तहत आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन देने का कार्य किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि इस उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य है कि देश के प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन हो। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में 2022 तक सभी को आवास देने की योजना भी बनाई है और प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बहुत सारे आवास आये हैं। हम सब चाहते हैं कि सभी के घर में शौचालय से लेकर आवास तथा सभी के घर में गैस हो तथा सभी की आय में भी वृद्धि हो। साथ ही बैंको द्वारा छोटे-छोटे रोजगार करने के लिए सभी को धन मिल सके, इन सभी चीजों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा योजनाएं बनाई गई हैं|

पत्रकारों से बात करते हुए नव निर्वाचित एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि उतर प्रदेश में 2019 में लोक सभा का चुनाव है, इसलिए हम लोगों का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश 80 सीटों को जीते। इसके लिए निरंतर कार्य करते हुए संपर्क कर रहे हैं और आज भी पूरे प्रदेश में उज्ज्वला दिवस मनाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश