28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़
पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, अभेद किले में तब्दील होगा सभास्थल
Play video

पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास, अभेद किले में तब्दील होगा सभास्थल

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश कुमार अवस्थी सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Jul 2018, 6:00 PM IST

आजमगढ़. पीएम मोदी की रैली ऐतिहासिक बनाने में भाजपाई पूरी ताकत से मैदान में कूद पड़ें हैं। वहीं जिले से लेकर प्रदेश तक के अधिकारी भी तैयारी में जुटे है। मोदी का रैली स्थल पूरी तरह सुरक्षा किले में तब्दील किया जाएगा। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश कुमार अवस्थी सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी वहां भी गए जहां पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे।

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को आजमगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम तहबरपुर थाने के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे मंदुरी में हवाई पट्टी पर सभा करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान एयरपोर्ट के लोकापर्ण सहित कुछ और परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली पर मौसम की मार पड़ने की संभावना है।

14 और 15 जुलाई को बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में प्रशासन भी सर्तक है। वह अब मैदान में सभा के बजाय हवाई पट्टी पर सभा कराने जा रहा है। आज वहां मंच आदि बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश कुमार अवस्थी ने नक्शे के जरिये सभा के लिए बनाये जा रहे पांडाल आदि का जयाजा लिया। इस दौरान उन्होंन डीएम एसपी और डीआईजी से तैयारियों के बारे में विस्तार से वार्ता कर कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।

 

उन्होंने जिला मुख्यालय पर भी डीएम एसपी के साथ बैठक की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने भी अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। फिर नेहरूहाल में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सूत्रों की माने तो भाजपा ने पांच लाख से अधिक की भीड़ जुटाने लक्ष्य रखा है। इसके लिए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

 

 

BY- RANVIJAY SINGH

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश