30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
एक मासूम ने झेली ऐसी हैवानियत ! सुनकर काँप जाएगी आपकी रूह…
Play video

एक मासूम ने झेली ऐसी हैवानियत ! सुनकर काँप जाएगी आपकी रूह…

भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन से पहले बहराइच जिले में भाई बहन के रिश्तों को कलंकित करने वाली एक संगीन घटना सामने आई है, जिसमें हवस की आग में अंधे चचेरे भाई ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 21 Aug 2018, 10:02 PM IST

बहराइच… रिश्तो को झकझोर कर रख देने वाली ये घिनौनी घटना थाना हुजूरपुर क्षेत्र के सुतौली गाँव की है।जहां का रहने वाला 18 वर्षीय मनीष नाम के आरोपी ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया ।वहीं मामले की भनक लगते ही इलाके की पुलिस टीम ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाने में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं दुष्कर्म की शिकार मासूम पीड़िता को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल परिक्षण की कारवाही के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।

 

ये है घटना की पूरी दास्तान…

जहाँ एक तरफ भाई बहन के पवित्र रिश्ते को मनाने वाला रक्षाबंधन त्यौहार आ रहा है। बाजार राखियों के बाजार से जगमगा रहे हैं। वही बहराइच जिले में इस पवित्र रिश्ते को एक युवक ने अपनी हवस की आग से बुरी तरह कलंकित कर डाला। जानकारी के मुताबिक थाना हुजूरपुर के सुतौली गाँव निवासी 18 वर्षीय मनीष ने अपनी 5 वर्षीय बहन को घर के आँगन में खेलता देख दबोच लिया और ज़बरदस्ती खेत में ले जाकर उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया.आरोपी की दरिंदगी ने मासूम को लहू लुहान कर दिया। पीड़िता के खून से लथपथ कपडों को आरोपी ने पानी से धुल कर वापस घर छोड़ दिया। लेकिन पानी से वो अपने पाप धुलने में नाकाम नहीं रहा।मासूम की माँ को बेटी के साथ हुई हैवानियत की खबर लगते ही उसने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया. परिजनों की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश