10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
Independence Day : पुलिस कर्मियों के जज्बे को सलाम, बहराइच में बाढ़ के पानी में फहराया तिरंगा
Play video

Independence Day : पुलिस कर्मियों के जज्बे को सलाम, बहराइच में बाढ़ के पानी में फहराया तिरंगा

राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों के इस कार्य को जिसने भी सुना और देखा उसने गर्व के साथ अपना सीना और सिर उंचा कर कहा...जयहिंद।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 15 Aug 2020, 5:15 PM IST

बहराइच. उत्तर प्रदेश में पूरे हर्षोल्लास के साथ 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आजादी का उल्लास व उमंग जनता के चेहरे पर दिखाई दे रहा है। इसमें पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं हैं। बहराइच में कोरोना और बाढ़ का कहर पूरे शबाब पर है। पर पुलिसकर्मियों ने तमाम दुश्वारियां को ठेंगा दिखाते हुए थाना बौंडी में बाढ़ के पानी के बीच खड़े होकर झंड़ारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के उत्सव को मनाया। राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों के इस कार्य को जिसने भी सुना और देखा उसने गर्व के साथ अपना सीना और सिर उंचा कर कहा…जयहिंद।

कहानी नहीं यह हकीकत है। बहराइच में आजकल घाघरा नदी का पानी भरा हुआ है। चारों तरफ बाढ़ की स्थिति है। इसी में एक थाना है बौंडी। बौंडी थाने में भी कई दिनों से घाघरा की बाढ़ का पानी भरा है। पुलिस कर्मी बेहद दुश्वारियां में अपना रोजाना काम कर रहे हैं। पर जब 15 अगस्त की बात आई तो सब परेशान हो गए। कि चारों तरफ पानी है। थाना जलमग्न है। कैसे स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। पर देशभक्ति के जज्बे और आजादी की खुशी के सामने सब कुछ बेकार हो गया है। और थानाध्यक्ष सुभाष सिंह की अगुवाई में बाढ़ के पानी के बीच थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने झंडारोहण किया और राष्ट्रगान गाया। उसके बाद परेड भी किया गया। यह ध्वजारोहण लोगों के लिए मिसाल बना गया है। और यह जज्बा सभी को प्रेरणा दे रहा है।

बहराइच में थाना बौंडी बाढ़ग्रसत इलाके में आता है। यहां हर साल बाढ़ आती है। इससे पहले भी बाढ़ के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर थाने में आजादी का जश्न मनाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश