29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच
बार्डर पर पकड़े गए चीनी नागरिकों को किया गया नेपाल पुलिस के हवाले, प्रतिबंधित इलाकों की कर रहे थे फोटोग्राफी
Play video

बार्डर पर पकड़े गए चीनी नागरिकों को किया गया नेपाल पुलिस के हवाले, प्रतिबंधित इलाकों की कर रहे थे फोटोग्राफी

बार्डर पर पकड़े गए चीनी नागरिकों को किया गया नेपाल पुलिस के हवाले, प्रतिबंधित इलाकों की कर रहे थे फोटोग्राफी

Google source verification

बहराइच. भारत नेपाल बार्डर रुपईडीहा पर तैनात एसएसबी की टीम द्वारा बीते 7 नवम्बर को हिरासत में लिए गए 6 चीनी नागरिकों को देर शाम कड़ी पूछताछ के बाद नेपाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी बहराइच ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान किसी भी चीनी नागरिक की संदिग्धता प्रकट नहीं हुई जिस वजह से उन्हें गाईड समेत नेपाल पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया है।

SP बहराइच डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी लोग नेपाल के भ्रमण पर आये थे जो 01.11.2018 से नेपालगंज के होटल गैलेक्सी दरबार में रूके हुए थे और बुधवार को शाम के समय इनकी नेपालगंज से काठमाण्डू की वापसी की फ्लाईट थी। इसी बीच सभी चीनी नागरिक मन्दिर के दर्शन के बाद बार्डर तक घूमने चले आये और बिना वीजा के भारत की सीमा में प्रवेश कर गये, जिसपर सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा रोका गया। इन सभी चीनी नागरिकों को फारेस्ट गेस्ट हाऊस में ठहराया गया तथा इनकी सुरक्षा, जलपान आदि की समुचित व्यवस्था की गयी।

खुफिया एजेंसी स्थानीय अभिसूचना इकाई, विशेष अभिसूचना अधिकारी विशेष शाखा अभिसूचना विभाग द्वारा पूछताछ की गयी व इनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गयी। पूछ-ताछ एवं जांच पड़ताल से इनकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं पायी गयी हैं, जिसके उपरान्त गुरुवार की देर शाम को सभी चीनी नागरिकों व उनके साथ पकड़े गए नेपाली गाईड को नेपाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।