27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच

नमाज के दौरान यहां जमकर हुआ खूनी संग्राम, कई हुए लहूलुहान

जिले के थाना बौंडी इलाके में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान दो गांवों के लोगों में जमकर खूनी संग्राम हो गया।

Google source verification

बहराइच. जिले के थाना बौंडी इलाके में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान दो गांवों के लोगों में जमकर खूनी संग्राम हो गया। दरअसल बहराइच जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के कंदौसा गांव में दो दिन पूर्व शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ महिलाओं के साथ छेड़खानी के विवाद को लेकर पड़ोस गांव के कुछ दबंगों ने अपने करीब 2 दर्जन साथियों के हुजूम के साथ लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर कंदौसा गांव के ग्रामीणों पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को एक-एक कर पिटायी करने वाले दबंगों की करतूत से आहत होकर गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर दबंगों का जमकर सामना किया। इसमें दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब 1 दर्जन लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर भी दबंग हमलावर हो गए। जिसमें दबंगों की तरफ से हुए पथराव में थाना बौंडी के एक दरोगा सहित कई पुलिसकर्मियों को भी गहरी चोटें आई हैं। थाना बौंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष सहित 22 लोग घायल हुए हैं। कई गाड़ियों में तोड़फोड की गई है।

15 लोगों को लिया गया हिरासत में, कई वाहनों को लिया गया कब्जे में-

जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसपी व एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से हमलावरों की एक चार पहिया वाहन व चार मोटर साइकिलों को भी कब्जे में ले लिया। SP ग्रामीण ने बताया कि गांव में खूनी संघर्ष को अंजाम देने वाले किसी भी शख्स के साथ जरा भी कोताही नहीं बरती जाएगी। एक-एक दोषी को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो गुटों में हुए बवाल को लेकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

क्यों हुआ बवाल-

बौंडी थाना क्षेत्र के कंदैसा निवासी जियाद खां के बेटे मुकीम की शादी दो दिन पहले ही गांव के ही नसीम खां की बेटी से हुई थी। इस दौरान डीजे पर नर्तकियों का डांस चल रहा था। डांस के दौरान सराय काजी निवासी कुछ दबंग गांव की बेटियों से छेड़खानी कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शादी के महौल को देखते हुए मामले को शांत करा दिया। इसी बात की रंजिश को लेकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों व असलहों के साथ बड़ी संख्या में आये दबंगों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक युवक को छत से फेक दिया गया। दबंगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ कर बाहर निकल रहे लोगों को भी नहीं बक्शा। दबंगो का तांडव देख ग्रामीण भी लामबंद हो गए और हमला करने आए दबंगों को घेर लिया। इस दौरान दबंगों ने कई राउंड गोलियां चलाई। जमकर लाठी-डंडे व हथियार चले। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष चलता रहा।