
बहराइच. जिले के थाना दरगाह क्षेत्र में स्थित बंसल ड्रग फार्मा नाम की एजेंसी के अंदर अज्ञात कारणों से भयानक आग लग गयी। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ड्रग एजेंसी के मालिक का मकान और एजेंसी दोनों एक ही स्थान पर है। आग इतनी भयंकर लगी हुई है कि आग को बुझाने में दमकल के सारे इंतजाम फेल नजर आ रहे हैं।
मौके पर लगी आग से आक्रोशित लोगों के गुस्से को देख दमकल की टीम फरार हो गयी। वहीं घटना स्थल पर देर से पहुंचे अफसरों से लोगों की जमकर नोकझोंक चल रही है। आग की लपटों में ड्रग एजेंसी में रखे गैस और ऑक्सीजन सिलेंडरों में ताबडतोड़ विस्फोट हो रहा है। जिससे आस पड़ोस के लोगों के घरों पर पर खतरा मंडरा रहा है। मौके के हालात को भांपते हुए आग पर काबू पाने के लिए आस पड़ोस के जिलों से दमकल की टीम को बुलाया गया है। वहीं आग की लपटें पिछले कई घण्टों से लगातार धू धू का जल रही है।