
बहराइच. अभी तलक आप ने तमाम तरह की बुल फाइटिंग के नजारे देखे होंगे, लेकिन जो नजारा हम आप को दिखाने जा रहे हैं यकीन मानिये इस तरह का लाइव नजारा शायद ही आपने कभी देखा होगा।
जी हां, बार्डर के जिले बहराइच में आवारा सांड़ों का उत्पात इस कदर हावी है कि लोगों का सड़क पर निकलना किसी भयानक खतरे से कम नहीं। कुछ ऐसा ही वाकया बहराइच शहर में देखने को मिला जब रोडवेज से घण्टाघर चौक की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सुमैय्या शॉपिंग माल के सामने दो आवारा सांड़ों के बीच आपस में भयानक संग्राम छिड़ गया। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल छा गया।
बीच सड़क पर खुलेआम लड़ रहे दोनों सांड़ों को भगाने के लिये लोगों ने लाठी-डंडों का सहारा लिया, लेकिन नाकाम रहे। लड़ते-लड़ते दोनों सांड ग्लास एंड प्लाईवुड की दुकान में घुस गये और घूम-घूमकर दूसरे को पछ़ाडने लगे, जिसमें दुकानों रखा काफी सामान टूट गया। लोगों ने किसी तरह से सांडों को भगाया। भागते समय दोनों सांड़ों की चपेट में आकर तमाम राहगीरों की गाड़ियां पलट गईं।