5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
मोदी पर भड़के तोगड़िया- राम के लिये भेजा था, आप तो मुस्लिमों की बीवियों के वकील बनकर रह गये
Play video

मोदी पर भड़के तोगड़िया- राम के लिये भेजा था, आप तो मुस्लिमों की बीवियों के वकील बनकर रह गये

तोगड़िया ने कहा कि रामलला पूछ रहे हैं कि तुमने दिल्ली में 500 करोड़ का ऑफिस बना लिया, मैं कब तक टाट में बैठूंगा?
Google source verification

बहराइच. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने जिले में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मंच से दहाड़ते हुए तोगड़िया ने बीजेपी सरकार और नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको राम का वकील बनाकर भेजा था, लेकिन मुस्लिमों की बीबियों के वकील बनकर रह गये।

तोड़किया ने कहा कि पूर्ववर्ती सभी प्रधानमंत्रियों ने राम मंदिर पर चर्चा की, लेकिन नरेंद्र भाई ने बीते चार साल में आज तक राम मंदिर के मामले पर एक भी व्यक्ति से चर्चा तक नहीं की। अब रामलला पूछ रहे हैं कि आपने तो दिल्ली में 500 करोड़ का ऑफिस बनवा लिया, लेकिन मैं कब तक टाट-पट्टी पर बैठूंगा।

राम मंदिर पर कानून क्यों नहीं : तोगड़िया
प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि आपको तो राम मंदिर का कानून बनाने के लिये वोट दिया था और आप ने बना दिया ट्रिपल तलाक का कानून। आप को राम का वकील बनाकर भेजा था, लेकिन आप तो मुसलमानों की बीवियों के वकील बनकर रह गए। तोगड़िया ने कहा कि ट्रिपल तलाक का कानून बन सकता है तो संसद में राम मंदिर का कानून क्यों नहीं? जीएसटी का कानून बन सकता है तो राम मंदिर का कानून क्यों नहीं?

कहा मेरी सरकार होती तो…
तोगड़िया ने कहा कि मेरी सरकार होती तो 24 घंटे में मन्दिर बन जाता। मैं आर्डिनेंस ला देता। 24 घंटे में आर्डिनेंस लेकर राम मंदिर का कानून बन जाता। मेरी सरकार होती तो कश्मीर में सेना पर पत्थर मारने वालों पर कार्पेट बमबारी करके कश्मीर को शांत कर देता। मेरे हाथ में सरकार होती तो मैं 3 महीने में 3 करोड़ बांग्लादेशियों पकड़कर ढाका भेज देता।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश