25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
योगी के मंत्री ने आजम खान तक भिजवाया एक मैसेज, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कही यह बात
Play video

योगी के मंत्री ने आजम खान तक भिजवाया एक मैसेज, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर कही यह बात

उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने बहराइच में दिया बड़ा बयान... देखें वीडियो
Google source verification

बहराइच. अयोध्या का नाम रामपुर और रामपुर का नाम आजमपुर करने वाले बयान पर यूपी सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आजम खान से कह दो कि वह रामपुर से बाहर निकलें। दुनिया बहुत बड़ी है। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश सरकार द्वारा फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किये जाने के बाद पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा था कि अब योगी सरकार को अयोध्या का नाम रामपुर और रामपुर का नाम आजमपुर कर देना चाहिये।

सपा-बसपा और कांग्रेस नहीं चाहती बने राम मंदिर : मंत्री टंडन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर प्राविधिक चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस का प्रयास है कि अयोध्या में राम मंदिर न बने। वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो चाहती है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि सभी लोग निश्चिंत रहें, अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है। मंत्री टंडन ने कहा कि राम मंदिर मामला फिलहाल कोर्ट में है। मंत्री आशुतोष टंडन यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पौत्र के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच आये थे।