2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
Play video

फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

जिले के थाना रानीपुर क्षेत्र के अहिरा टांड़ गांव में एक विविहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में उसी की ससुराल में फंदे से लटकती मिली लाश से अफरातफरी मच गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Jul 2018, 10:22 PM IST

बहराइच. जिले के थाना रानीपुर क्षेत्र के अहिरा टांड़ गांव में एक विविहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में उसी की ससुराल में फंदे से लटकती मिली लाश से अफरातफरी मच गई। वहीं घटना के बाद से विविहिता के ससुराल वाले मौके से फरार चल रहे हैं। घटना की जानकारी आस पड़ोस के लोगों द्वारा जब मृतका के परिजनों को लगी तो उनके होश फाख्ता हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने दहेज में मोटर साईकिल और सोने का लाकेट न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का सांगीन आरोप विविहिता के ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर मढ़ा है। वहीं थाना रानीपुर की पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शव का पचंनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के पचपेड़वा गांव निवासी पुत्तीलाल यादव ने अपनी 28 वर्षीय बेटी कुंवरपता का विवाह पांच वर्ष पूर्व रानीपुर थाना क्षेत्र के अहिराटांड़ गांव के रहने वाले पवन यादव के साथ किया था। पुत्तीलाल ने बताया कि विवाह के बाद से ही बेटी के ससुरालीजन उसे मोटर साईकिल व सोने की लाकेट की मांग कर रहे थे। दहेज में मांगी जा रही मोटरबाईक व सोने के लाकेट की मांग पूरी न होने पर कुँवर पता नाम की विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मिलकर पहले उसकी गला दबाकर हत्या कि फिर घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिये उसके शव को फंदे से लटका दिया।

पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के पिता पुत्तीलाल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अहिराटांड़ गांव पहुंचे। उन्होंने पति, सास, ससुर और जेठ पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हुजूरपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से ससुरालीजन फरार है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए SP सिटी अजय प्रताप ने बताया कि पति पवन समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच CO से करायी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश